फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विशाल नैहरिया का बयान: धर्मशाला में होगी भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक

Tue, 10 May 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाजपा का राष्ट्रीय और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 12 से 15 मई तक धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भाजपा का राष्ट्रीय और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


राहुल द्रविड़ नहीं आएंगे
वहीं, भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) के अभ्यास वर्ग में धर्मशाला आने के लिए राहुल द्रविड़ ने मना किया है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक एजेंसी को स्पष्ट किया है कि इस तरह की सूचना गलत है। इस अभ्यास वर्ग में देश भर के 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन चल चलेगा। इसी पर राहुल द्रविड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इस एजेंसी के ट्वीट पर एक री-ट्वीट में लिखा है- राहुल द्रविड़ ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन राहुल द्रविड़ ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं। एक अन्य री-ट्वीट है - हर कोई राहुल द्रविड़ नहीं हो सकता। एक अन्य ट्वीट है कि राहुल जल्दी ही नौकरी से बाहर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें