फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स: शिमला के लच्छी राम ने लगाई सबसे ऊंची कूद

Sat, 20 Nov 2021 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर (मंडी)

सार

55 प्लस वर्ग में सिरमौर के जयराज ने पहला, सोलन के हुकुम सिंह ने दूसरा, सिरमौर के बलजीत सिंह नागरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 प्लस आयु वर्ग में लच्छी राम शिमला ने गोल्ड जीता।
विज्ञापन
ऊंची कूद लगाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स नौणी विवि में शुरू हो गया। शुभारंभ उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने किया। 30 से अधिक आयु वर्ग की ऊंची कूद में हमीरपुर के अंकुर ने पहला, शिमला के मनीष शर्मा ने दूसरा, देवेंद्र ने तीसरा, 35 से अधिक आयु वर्ग में सिरमौर के जसविंद्र ने पहला, किन्नौर के संजीव ने दूसरा, सिरमौर के मनीष ने तीसरा, 40 प्लस में सिरमौर के रिजवान ने पहला, हमीरपुर के सुनील ने दूसरा, कांगड़ा के प्रेम ने तीसरा स्थान, 45 प्लस वर्ग में सिरमौर के पंकज पहले, हमीरपुर के विकास दूसरे, भाग सिंह तीसरे, 50 प्लस में किन्नौर के रूपलाल पहले, कांगड़ा के यशपाल ने दूसरा, किन्नौर के राम कुमार ने तीसरा, 55 प्लस में सिरमौर के जयराज ने पहला, सोलन के हुकुम सिंह ने दूसरा, सिरमौर के बलजीत सिंह नागरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 प्लस आयु वर्ग में लच्छी राम शिमला ने गोल्ड जीता।

विज्ञापन


1500 मीटर में ये बने विजेता
15 सौ मीटर की दौड़ में हमीरपुर के लक्की ने गोल्ड जीता। 35 प्लस में किन्नौर के संदीप कुमार ने पहला, सिरमौर के अमेंद्र ने दूसरा, बिलासपुर के विनोद ने तीसरा, 40 प्लस में सोलन के सुखराम पहले, तेजिंद्र दूसरे, 45 प्लस में सोलन के दीपक ने पहला स्थान प्राप्त किया। 50 प्लस में मंडी के ताराचंद पहले, किन्नौर के श्याम कुमार दूसरे, सिरमौर के रविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 55 प्लस आयु वर्ग में कुल्लू के भूपेंद्र पहले, ऊना के बलवीर दूसरे, सिरमौर के जयराज तीसरे, 60 प्लस आयु वर्ग में द्वारिका कुल्लू पहले, रणवीर कांगड़ा दूसरे, सोलन के विनोद कुमार तीसरे, 65 प्लस में जोगिंद्रपाल कांगड़ा, 70 प्लस आयु वर्ग में सिरमौर के जीत सिंह, 75 प्लस आयु वर्ग में सोलन के ईश्वर दत्त विजेता रहे।

महिला वर्ग के 1500 मीटर के हमीरपुर की रजनीश कुमारी, 35 प्लस में सोलन की रचना शर्मा, 55 प्लस में मंडी की हेमंत लता ने गोल्ड जीता। 100 मीटर में हमीरपुर की रजनीश कुमारी, 45 प्लस में सिरमौर की सी. परमार ने गोल्ड और कांगड़ा की अनीता ने सिल्वर, 55 प्लस में मंडी की हेमंत लता पहले, सोलन की कृष्णा दूसरे स्थान पर रही। 60 प्लस आयु वर्ग में सोलन की सविता शर्मा और 65 प्लस आयु वर्ग में सोलन की अवतार कौर ने गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन


हिमाचल को हराकर साई नॉर्थ फाइनल में
संधोल के देसराज खेल परिसर में चल रही 19वीं अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस, एचएचआईआइडीसी गुड़गांव, आईटीबीपी हरियाणा और महिला टीम में साई नॉर्थ पंजाब ने मुकाबले जीते। जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने बताया कि शनिवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव डॉ. एसएस गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संधोल में खेलो इंडिया खेल केंद्र बनने पर संधोल के वॉलीबाल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस ने ओसी ग्रुप रुड़की उत्तराखंड को पराजित किया। एचएचआईआईडीसी गुड़गांव ने हिमाचल ब्यू को और आईटीबीपी हरियाणा ने नॉर्थन रेलवे खेल दिल्ली को पराजित किया। महिला वर्ग में पहले सेमीफाइनल में साई नॉर्थ ने हिमाचल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल आज चंडीगढ़ और पंजाब के मध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें