फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में होगा राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Wed, 05 Aug 2020 11:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार राज्य स्तरीयस्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय समारोह में सरकार के मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। कोरोना संकट के चलते इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। स्वतंत्रता समारोह को लेकर जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सूचित कर दिया गया है। चंबा में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ समारोह में शामिल होंगे। विपिन परमार विधानसभा अध्यक्ष कांगड़ा, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ऊना, जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बिलासपुर, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह मंडी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सिरमौर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी किन्नौर, वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग हमीरपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें