फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: सिरमौर ने ऊना, मंडी ने कांगड़ा को हराया, चंबा चौगान में हुए मुकाबले

Sat, 28 Oct 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा चौगान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिरमौर ने ऊना को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में सोलन की टीम ने लाहौल-स्पीति को 6-1 से हराया। 
विज्ञापन
ऐतिहासिक चंबा चौगान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक चंबा चौगान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिरमौर ने ऊना को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में सोलन की टीम ने लाहौल-स्पीति को 6-1 से हराया। तीसरे मैच में मंडी की टीम ने कांगड़ा को 4-0 से मात दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने दी। हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को होगा।

विज्ञापन


बास्केटबाल में मेजबान कांगड़ा बना विजेता
उधर,हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान कांगड़ा के सिर जीत का सेहरा सजा। सरकाघाट कॉलेज उपविजेता रहा। विवि से फिजिकल एजुकेशन विभाग के निदेशक डॉ. हरि सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के बीच खेला गया। डीएवी कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट को 95-52 से हराकर प्रतियोगिता जीती।

इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में कांगड़ा ने पीजी सेंटर शिमला को 74-34 के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सरकाघाट ने ठियोग को 50-25 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए पीजी सेंटर शिमला और राजकीय महाविद्यालय ठियोग के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राजकीय महाविद्यालय ठियोग ने पीजी सेंटर शिमला को 74-60 से हराया। काॅलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें