मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अप्रैल को मंडी जिले के पधर में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा केलांग, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुुर कुल्लू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल किन्नौर स्थित रिकांगपिओ और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला सिरमौर के नाहन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग बिलासपुर में जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा में जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज उपस्थित रहेंगे।