इसके अलावा राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अन्नप्राशन संस्कार और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस दौरान झांकियों से प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1:10 बजे कुनिहार स्कूल में आयोजित एट होम में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वीरवार को उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि कुनिहार में यातायात, कानून व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को डीए, अंतरिम राहत जैसी कई घोषणाओं की उम्मीद है। अनुबंध कर्मचारी भी नियमितीकरण की उम्मीद लगाए हुए हैं।