फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लैंडस्लाइड से ठियोग-हाटकोटी हाईवे और नैना देवी रोड बंद

Mon, 06 Aug 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। जिला शिमला के निहारी के पास लैंडस्लाइड होने के कारण ठियोग-हाटकोटी स्टेट हाईवे-10 बंद हो गया है। जेसीबी से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हाईवे को बहाल करने का जल्द प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं बिलासपुर जिले में भारी बारिश के चलते नैना देवी मंदिर को जाने वाली सड़क पर भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विकल्प के तौर पर दूसरी ओर से भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

नदी-नाले उफान पर

वहीं मलबे को हटाने का काम जारी है। प्रदेश में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा, मंडी, चंबा और हमीरपुर जिले में हुआ है। खराब मौसम के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं।

भाखड़ा समेत अन्य बांधों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। बारिश को देखते कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। लपियाणा पंचायत में खड्ड पर बना पुल पानी के तेज बहाव में बह गया है जिससे दो गांवों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें