खंड विकास अधिकारी अंशुल शांडिल को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान जिला शिमला से खंड विकास अधिकारी नूरपुर जिला कांगड़ा, खंड विकास अधिकारी पंचरूखी जिला कांगड़ा केसर सिंह को खंड विकास अधिकारी लंबागांव जिला कांगड़ा स्थानांतरित किया गया है।
प्रदेश सरकार ने खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं। खंड विकास अधिकारी बमसन जिला हमीरपुर सिकंदर को खंड विकास अधिकारी बलह जिला मंडी लगाया गया है। खंड विकास अधिकारी ठियोग जिला शिमला कंवर तन्मय को खंड विकास अधिकारी नगरोटा सूरियां कांगड़ा, खंड विकास अधिकारी अंशुल शांडिल को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान जिला शिमला से खंड विकास अधिकारी नूरपुर जिला कांगड़ा, खंड विकास अधिकारी पंचरूखी जिला कांगड़ा केसर सिंह को खंड विकास अधिकारी लंबागांव जिला कांगड़ा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
12 डॉक्टर सर्जन की तैनाती के आदेश
प्रदेश सरकार ने 12 डाक्टर सर्जन की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन सर्जनों की बैच वाइज भर्ती हुई है। इनमें डॉ. अमित कुमार, रीतू शर्मा, अक्शी चंदेल, दीपक शर्मा, शिवानी गुप्ता, दीप शिखा, कर्मजीत सिंह, दिनेश कुमार, नीधि ठाकुर, सुरेश कुमार, विजेता और डॉक्टर बनीश कुुमार शर्मा है। इन डाक्टरों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सचिव एम सूधा ने इसकी अधिसूचना जारी की है।