फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और प्रिंसिपल से साढ़े 54 लाख ठगे, ऐसे बने शिकार

Mon, 05 Feb 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि जिला कांगड़ा और ऊना के पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों बारे जागरूक रहने की अपील की है।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और स्कूल प्रिंसिपल के साथ साढ़े 54 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस दौरान शातिरों ने एक वेबसाइट के डैशबोर्ड पर ट्रेडिंग के दौरान कमाई राशि को निकालने की एवज में साढ़े 54 लाख रुपये ऐंठे हैं। शातिरों के हाथों लुटने वाले व्यक्तियों में कांगड़ा जिला से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल 22.25 लाख और ऊना जिला से सेवानिवृत्त बैंक कर्मी 32.35 लाख रुपये लुटा बैठे हैं। अपने साथ हुई इस ठगी की दोनों ही पीड़ितों ने साइबर पुलिस थाना नार्थ जोन धर्मशाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


साइबर ठगी का शिकार हुए कांगड़ा और ऊना के दो लोगों को साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। जिला कांगड़ा से संबंधित एक व्यक्ति ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात शातिर ने उससे 22,25,000 रुपये की चपत लगाई है। शातिरों ने फोन करके ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट का झांसा दिया, जिस पर व्यक्ति भी उनके झांसे में आ गया और घर बैठे पैसे कमाने की चाह में विभिन्न 11 ट्रांजेक्शन के माध्यम से लाखों रुपये गंवा बैठा। वहीं, ऊना के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उसके साथ 32,35,000 रुपये की ठगी की गई है।

जागरूक रहें लोग
एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि जिला कांगड़ा और ऊना के पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों बारे जागरूक रहने की अपील की है। पूरी छानबीन के बाद भी पैसे का लेन-देन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें