फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही प्रदेश सरकार

Fri, 06 Oct 2023 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नालागढ़-भरतगढ़ सड़क को फोरलेन में स्तरोन्नत किया जा रहा है जिससे उद्योगों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपये देता प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

विज्ञापन


राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विशेष तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे संपर्क सुविधा के साथ ही सड़कों के उन्नयन पर बल दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण से संबंधित मामला केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया है।

नालागढ़-भरतगढ़ सड़क को फोरलेन में स्तरोन्नत किया जा रहा है जिससे उद्योगों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घराने हिमाचल प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं और राज्य सरकार उन्हें लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया सहित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें