फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल समेत 14 शिक्षकों को राज्य अवार्ड

Mon, 01 Sep 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनमें एक प्रिंसिपल, एक हेडमास्टर, 2 लेक्चरर, 3 डीपीई, 3 सीएंडवी, 3 जेबीटी और एक टीजीटी शामिल हैं। विभाग के पास 55 आवेदन आए थे। इनमें 14 शिक्षकों का चयन किया गया, जबकि दो टीजीटी चयनित नहीं हो पाए।
विज्ञापन


चयनित शिक्षकों में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुमति अर्की के प्रिंसिपल भूपेंद्र गुप्ता के अलावा राजकीय उच्च पाठशाला शखेरा (मंडी) के हेडमास्टर सरस्वती नंद पराशर, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ (हमीरपुर) के प्रवक्ता मदन लाल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर (कांगड़ा) के प्रवक्ता जेएस गुलेरिया।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैलगलहोटू (मंडी) के डीपीई सुदेश हाजिरी, राजकीय उच्च विद्यालय पाहीतीर (कांगड़ा) के टीजीटी सोम सिंह भारद्वाज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल टका (ऊना) के कला अध्यापक रवि शंकर, राजकीय उच्च पाठशाला उच्छर (कांगड़ा) के शास्त्री शिक्षक अशोक ठाकुर।
विज्ञापन


राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी (शिमला) के शास्त्री शिक्षक कृष्ण पाल शर्मा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुमैहर (बिलासपुर) की  अध्यापिका निर्मला देवी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव (मंडी) के अध्यापक बीरबल कटोच।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटैहड़ी (मंडी) के अध्यापक राजेश कुमार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोथर (मंडी) के जेबीटी शिक्षक रामलाल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर के अध्यापक भीम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें