पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का सोमवार को यहां आने का इंतजार कर रहे सूफी गायक हंसराज हंस को चार घंटे इंतजार के बावजूद निराशा हाथ लगी। सुखबीर बादल के यहां न पहुंचने पर आखिरकार हंसराज हंस जालंधर रवाना हो गए।
बताया जाता है कि गुरदासपुर में आयोजित बब्बेहाली के वार्षिक खेलों में भाग लेने के लिए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पठानकोट हवाई अड्डे पर हेलीकाप्टर से पहुंचना था। इससे पहले ही उनसे मिलने गायक हंस राज हंस हवाई अड्डे पर पहुंच गए। इस दौरान वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए थे।
यहां एसडीएम व एसएसपी सहित हरदीप सिह लमीनी, नरेन्द्र परमार, विपिन महाजन, पंकज महाजन तथा राजीव शर्मा मौजूद थे। इस दौरान जानकारी देते हुए विश्ववंधू शर्मा ने बताया कि उन्होंने हंसराज हंस के साथ 11 बजे से लेकर 2 बजे तक उपमुख्यमंत्री का इंतजार किया, लेकिन मौसम साफ न होने के कारण वह जालंधर से उड़ान नहीं भर सके। ऐसे में सूफी गायक हंस राज हंस भी जालंधर रवाना हो गए।