युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीश ने कहा कि उनके एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके बाद पांच घंटे तक प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज से नाराज युकां कार्यकर्ताओं ने विक्ट्री टनल के पास आधे घंटे तक चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार सुबह 11:30 बजे प्रदेश भर से युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली के लिए चौड़ा मैदान में पहुंचे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव, कांग्रेस विधायक, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के अधिकांश विधायक भी रैली में पहुंचे थे। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा भवन के गेट के पास पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथों में लिए झंडों के डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें एक एएसपी, एएसआई और चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जवाब में पुलिस ने पहले पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
जब वे बैरिकेड्स पार करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घायल युकां कार्यकर्ताओं का उपचार सेनीटेरियम अस्पताल और आईजीएमसी में चल रहा है।
युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और पुलिस ने बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओं को घायल किया है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा सदन में गूंजा और इसके विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने वाकआउट किया। जैसे की सदन में बैठे कांग्रेस विधायकों को सूचना मिली कि पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर किया है।
इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस विधायक इस मामले की जांच चाहते हैं। सरकार पुलिस को संरक्षण दे रही है।
इसके साथ ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर विरोध कर नारेेबाजी करने लगे और सदन से वाकआउट कर गए। विपक्ष के वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाए।
एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। हमने 15-20 हजार लोगों का नेतृत्व करके आंदोलन किए हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। जिस तरीके से पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए गए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता युवाओं को उकसा कर खुद सदन मेें आ गए।
वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया और विधानसभा के गेट के बाहर सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस के खिलाफ विरोध दर्ज किया।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार तक अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो सदन में विपक्ष विरोध करेगा। युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।
युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष केसर चंद यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और पुलिस ने बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओँ को घायल किया है। युका इससे घबराने वाली नहीं है और यह संघर्ष जारी रहेगा। वह पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मिलने जाएंगे।
विपक्ष के वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि पहले पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाए। एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
हमने 15-20 हजार लोगों का नेतृत्व करके आंदोलन किए हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। जिस तरीके से पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए गए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं को उकसा कर नेता खुद सदन मेें आ गए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार तक अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगा। युकां पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।