जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चियोग में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित निबंध लेखन में सृष्टि ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय और सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किय। चित्रकला में सानिया, अवंतिका और अंकित तथा ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में नीतांशु ने पहला, पलक ने दूसरा और अंबिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनके बलिदानों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी विजयलक्ष्मी शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद