फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे का आरोपी निजी मुचलके पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में एनडीपीएस के मामले में बसंतपुर के युवक खेमराज उर्फ सन्नी को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। आरोपी न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे 2 लाख रुपये में जमानत मिल गई है। 30 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। इसमें खेमराज और सह आरोपी उज्ज्वल बैठे थे। तलाशी में वाहन से 13.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद इन्हें बालूगंज थाना पुलिस के हवाले किया था। फिलहाल आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें