शिमला की शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में स्पर वैरायटी के सेब की दस्तक शुक्रवार को 2500 प्रति पेटी बिक?
- फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। अर्ली वैरायटी के बाद शुक्रवार को पहली बार सेब की स्पर किस्म ने फल मंडी में दस्तक दी। भट्ठाकुफर फल मंडी की सुहानी ट्रेडिंग कंपनी में धरोगड़ा सुन्नी के बागवान ने स्पर वैरायटी के सेब की 12 पेटियां बेचीं। पहली बार स्पर सेब मंडी में पहुंचने के चलते खरीदारों में खूब उत्साह देखने को मिला।
सुहानी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रामानंद वर्मा बिट्टू ने बताया कि इस सीजन में पहली बार स्पर वैरायटी के सेब की 12 पेटियों की खेप मंडी पहुंची है। अच्छे रंग और आकार के चलते स्पर को पहले ही दिन 2500 रुपये प्रति पेटी रेट मिला है। सीजन की शुरुआत में अभी निचले क्षेत्रों से सेब की फसल मंडी पहुंच रही है। 15 जुलाई के बाद मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब आना शुरू हो जाएगा। बागवानों से आग्रह है कि पूरी तरह तैयार माल ही मंडी लाएं। कच्चा या कम रंग वाला माल मंडी में आने से रेट खराब हो सकते हैं।