फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: 18 प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल तय, 9 से 19 जून तक होंगी

Fri, 03 May 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी अपने स्तर पर 18 विषयों में पीजी प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहली बार सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी अपने स्तर पर 18 विषयों में पीजी प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विवि ने एक विवरणिका भी लॉन्च की है। इसमें विद्यार्थी शंकाओं का निवारण करते हुए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षाएं 9 जून से लेकर 19 जून तक होंगी। आवेदन करने के लिए छह से लेकर 27 मई तक विवि का पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन


पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए एसपीयू ने 10 अधिकारियों की कमेटी गठित की है। एसपीयू की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि मात्र दो साल के कम समय में एसपीयू ने कई बाधाओं को दूर कर कई उपलब्धियों को हासिल किया है। इसमें हाल ही में केंंद्र से 20 करोड़ की ग्रांट मिलना और अब अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं करवाना है। एसपीयू के अधीन 46 डिग्री कॉलेज, 18 बीएड कॉलेज और तीन संस्कृत कॉलेज हैं। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अलावा अन्य जिलों के विद्यार्थी भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
 

परीक्षा का शेड्यूल
बीएड 9 जून सुबह 11: 00 से 1:00 बजे, एमबीए 10 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमटीटीएम 10 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे, बीसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, बीबीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00, पीजीडीसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमए अंग्रेजी 15 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमए हिंदी 15 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी जूलॉजी 17 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी मैथमेटिक्स 17 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी बॉटनी 17 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे, एमकॉम 17 जून सायं 3:00 से 5:00, एमएससी केमिस्ट्री 19 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमए राजनीतिक शास्त्र 19 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी फिजिक्स 19 जून सायं 3:00 से 5:00, एमए हिस्ट्री, 19 जून सायं 3:00 से 5:00, एमए अर्थशास्त्र 19 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे।

जुलाई में पूरी होगी दाखिला प्रकिया
एसपीयू की प्रति कुलपति ने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं जून में पूरी करने के बाद जुलाई में दाखिलों की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा। यूजीसी गाइडलाइन के चलते इस बार जुलाई में ही यह दाखिलों की प्रकिया पूरी की जाएगी। विवि की परीक्षा शाखा मजबूत है। प्रो. अनुपमा ने कहा कि सभी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं की फीस एचपीयू की तरह ही रहेगी। हालांकि विशेष वर्गाें के लिए फीस में नियमानुसार छूट मिगेगी।
विज्ञापन

विवि ने घोषित किया एमएससी जूलाजी, डिप्लोमा कोर्स के परिणाम
 हिमाचल प्रदेश विवि ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर जूलॉजी रेगुलर, द्वितीय सेमेस्टर रि-अपीयर, तृतीय सेमेस्टर रैगुलर, एमए आर्केलॉजी एंड एशियंट हिस्ट्री प्रथम और तृतीय सेमेस्टर रेगुलर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा एशियंट इंडियन मैथेमैटिक्स प्रथम सेमेस्टर रेगुलर और रि-अपीयर, पीजी डिप्लोमा एशियंट इंडियन मैथेमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर रि-अपीयर, पीजी डिप्लोमा ट्राइबल स्टडीज प्रथम सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट और पोर्टल पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें