फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय

Mon, 05 Feb 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एसपीयू मंडी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कर दी हैं।  इन परीक्षाओं की डेटशीट भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। जिन छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सही पाया गया है। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कर ली गई हैं। इन परीक्षाओं की डेटशीट भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। जिन छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन सही पाई गई है। उनके रजिस्ट्रेशन नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन परीक्षाओं के लिए एसपीयूइपी पर जाकर छात्र-छात्राएं अपने लॉगइन में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इस भर सकते हैं। परीक्षा फार्म को भरने की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है। जिन निजी छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन सही पाया गया है। उनके रजिस्ट्रेशन नंबर भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, गणित और इतिहास के कोर्सों को चुना है। ऐसे में निजी विद्यार्थी भी एसपीयूइपी पर जाकर लॉगइन कर यह परीक्षा फार्म भर सकते हैं। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि एसपीयू ने अंतिम सेमेस्टर परीक्षा का फार्म जारी कर दिया है और छात्र-छात्राएं 12 फरवरी तक इसे भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू ने 15 तक बढ़ाई पुन: पंजीकरण की तिथि
 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2024 सत्र के लिए ऑनलाइन पुन: पंजीकरण करवाने की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री में पहले से नामांकित वे छात्र जो अभी तक अगामी वर्ष, सेमेस्टर के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवा पाएं हैं। 15 फरवरी तक पुनः पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवया गया है। इसके अतिरिक्त इग्नू के विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में 2024 के सत्र के लिए नए सिरे से प्रवेश लेने प्रक्रिया भी जारी रखी गई है। प्रवेश और पुन: प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला की दूरभाष संख्या 0177-2624612 और 2624613 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें