फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: इंतजार खत्म, एसपीयू मंडी ने जारी किया बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम

Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम के मुताबिक पास और रिअपीयर को मिलाकर कुल 65 प्रतिशत विद्यार्थी प्रमोट हुए हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने बीए पहले साल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम के मुताबिक पास और रिअपीयर को मिलाकर कुल 65 प्रतिशत छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रमोट हुए हैं। इस परीक्षा परिणाम में केवल 24 फीसदी ही पास हुए हैं। बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। डीएवी कॉलेज बनीखेत की छात्रा काजल पहले स्थान पर रही है, जबकि राजकीय कॉलेज पनारसा की मधु दूसरे स्थान पर रही। डीएवी कॉलेज बनीखेत की दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने सभी पास छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने लॉग इन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड में जन्मतिथि डालकर परिणाम देख सकते हैं। ये परीक्षाएं मई-जून 2023 में आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में 16019 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन फॉर्म जमा करवाने की तिथि बढ़ाई
 सरदार पटेल विवि मंडी ने बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन फॉर्म जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राओं के आग्रह पर तिथि बढ़ाई गई। एसपीयू ने कहा कि बीएससी, बीकॉम पहले साल के परीक्षा परिणाम से जो छात्र-छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं, वह पुनर्मूल्यांकन के लिए फार्म भर सकते हैं। पहले फार्म जमा करने की तिथि 15 अक्तूबर तक थी, अब 26 अक्तूबर तक फार्म भर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने यह जानकारी दी। 

बीएचएमएस की 75 सीटों को भरने का रास्ता साफ
वहीं,  बेचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की 75 सीटों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ समय से इसके लिए काउंसलिंग अटकी थी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक को काउंसलिंग के लिए होम्योपैथी राष्ट्रीय कमीशन नई दिल्ली से अनुमति मिल गई है। कार्यालय से जारी पत्र में विवि को कहा गया है कि वह बीएचएमएस की 75 सीटों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करें। ये सीटें सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भरी जानी हैं। इसमें राज्य कोटे की 64, ऑल इंडिया कोटे की 11 सीट हैं। सीटों के आरक्षण की बात की जाए तो सामान्य अनारक्षित कोटे की 27, अनुसूचित जाति की 10, अनुसूचित जनजाति की पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग की तीन, चिल्ड्रन एक्स सर्विसमैन की दो, चिल्ड्रन आफ डिफेंस पर्सन की दो, फ्रीडम फाइटर की 2, दिव्यांग कोटे की तीन सीटें हैं। ऑल इंडिया कोटे में सामान्य अनारक्षित में 6, अनुसूचित जाति में दो, अनुसूचित जनजाति में एक, अन्य पिछड़ा वर्ग में एक और दिव्यांग की एक सीट निर्धारित की गई है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएचएमएस की सीटों को भरने के लिए अनुमति मिली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें