फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 नवंबर से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 18 Oct 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को नादौन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
राफ्टिंग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में तीन नवंबर से एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप करवाई जा रही है। प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने तीन दिवसीय चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को अधिकारियों और राफ्टिंग एसोसिएशन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले सुबह राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और तकनीकी कमेटी ने राफ्टिंग के शुरुआती और समाप्ति प्वाइंट तक रूट का जायजा लिया। कमेटी ने ब्यास के मौजूदा जलस्तर को राफ्टिंग के लिए उपयुक्त करार दिया। उपायुक्त ने तकनीकी कमेटी से रूट को लेकर सर्टिफिकेट तुरंत जारी करने को कहा।

विज्ञापन


कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन के लिए उप समितियां गठित की गई हैं। इनमें विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध 10 दिन में पूरा कर लें। डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राफ्टिंग के शुरुआती और समाप्ति प्वाइंट की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत जल्द करने के निर्देश दिए। वहीं, पर्यटन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण इवेंट का प्रचार-प्रसार करने, महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए। चैंपियनशिप में महिला, पुरुष और मिक्स्ड वर्ग की सात अंतरराष्ट्रीय टीमों के आने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों, थल सेना, बीएसएफ, अर्द्धसैनिक बलों और हिमाचल की स्थानीय टीमें इसमें भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें