फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: एसपीयू मंडी ने कॉलेजों के पीजी कोर्सों में दाखिलों की तिथि बढ़ाई

Mon, 22 Aug 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 सरदार पटेल विवि ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में पीजी के दाखिले की तिथि बढ़ा दिया है। वेबसाइट पर दाखिलों के लिए एक बार फिर अप्लाई करने का ऑप्शन भी डाल दिया गया है। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विवि मंडी की ओर से अब विवि में चलने वाली नौ विषयों की कक्षाओं को 29 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। 29 अगस्त से नौ कोर्स की कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा विवि ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में पीजी के दाखिले की तिथि को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। वेबसाइट पर दाखिलों के लिए एक बार फिर अप्लाई करने का ऑप्शन भी डाल दिया गया है।

विज्ञापन


कॉलेजों में पीजी की कक्षाओं में बहुत कम दाखिले हुए हैं । ऐसे में विवि प्रबंधन ने विद्यार्थियों को एक और मौका देने का फैसला लिया है। सरदार पटेल विवि में प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि 22 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं को अब 29 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जबकि कॉलेज में पीजी के दाखिलों की तिथि को 25 अगस्त तक बढ़ाया गया है।

इंडक्शन कार्यक्रम भी स्थगित
एसपीयू में 22 अगस्त को होने वाले इंडक्शन कार्यक्रम को विवि की ओर से बारिश के कारण स्थगित कर दिया है। कुलपति के आदेशों के मुताबिक यह कार्यक्रम अब अगले आदेशों तक स्थगित रहेगा। विवि में पीजी की कक्षाओं को शुरू करने से पहले एक कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें