फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: पीएचडी में सीधे प्रवेश से भरी जाएंगी 42 सीटें, एसपीयू ने पूरी की आवेदन प्रक्रिया

Mon, 18 Mar 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 पीएचडी एमबीए कोर्स के लिए साक्षात्कार 21 मार्च को सुबह 10:30 बजे मांडव कांप्लेक्स में आयोजित होंगे और अन्य विभागों में सीटों को भरने के लिए सभी विभागों की ओर से अलग-अलग साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में पीएचडी में सीधे प्रवेश से सभी विषयों की कुल 42 सीटें भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 21 मार्च से प्रवेश के लिए साक्षात्कार शुरू हो रहे हैं। पीएचडी एमबीए कोर्स के लिए साक्षात्कार 21 मार्च को सुबह 10:30 बजे मांडव कांप्लेक्स में आयोजित होंगे और अन्य विभागों में सीटों को भरने के लिए सभी विभागों की ओर से अलग-अलग साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मौजूदा समय में विभिन्न विभागों में पहले से ही पीएचडी की 40 सीटों पर पढ़ाई चल रही है और अब इतनी ही और सीटें बिना प्रवेश परीक्षा के भरी जा रही हैं।

विज्ञापन


इनमें उन्हीं उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है, जो यूजीसी नेट (जेआरएफ) यूसीसी-सीएसआईआर (जेआरएफ), आईसीएमआर या भारत सरकार की ओर से प्रायोजित परीक्षा में पास हैं। पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए जेआरएफ पास उम्मीदवारों की विषय वाइज सीटों की बात करें तो एमबीए में 12, बॉटनी में चार, केमिस्ट्री में सात, जूलॉजी में पांच, फिजिक्स में 12 और हिस्ट्री में चार सीटों को भरा जाना है। एसपीयू की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि बिना प्रवेश परीक्षा से विवि की ओर से पीएचडी की 42 सीटों को भरा जा रहा है। इसके लिए जेआरएफ पास उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें