फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: आईटीआई में खाली सीटों के लिए तीन नवंबर से स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 01 Nov 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान के ऑनलाइन पार्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा और साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। 
विज्ञापन
आईटीआई(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्पॉट काउंसलिंग की तिथि को फिर बढ़ाया गया है। अब यह स्पॉट काउंसलिंग तीन से 18 नवंबर तक होगी। भारत सरकार कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस तिथि को बढ़ाया है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान के ऑनलाइन पार्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा और साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदकों के आवेदन पत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक जमा किए जाएंगे और उसके बाद मेरिट सूची बनाकर दोपहर 2:30 बजे के बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को देय फीस और फंड उसी समय जमा करवाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें