फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस विशेष: धाविका सीमा बोलीं- ओलंपिक खेलना लक्ष्य

Sat, 29 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
धाविका सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा का धाविका सीमा का अगला लक्ष्य ओलंपिक में हिस्सा लेना है। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं। कोरोना काल के दौरान जूम एप के माध्यम से सीमा तैयारियां कर रही हैं। रविवार को सीमा धर्मशाला के लिए रवाना होंगी। सीमा चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की रहने वाली हैं। सीमा ने 22 मेडल अपने नाम किए है। जबकि चार बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भागीदारी की है।

विज्ञापन


सीमा ने कहा कि बिना अभ्यास और सही मार्गदर्शन के बिना लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वे खेल के जरिये देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं। सीमा ने पहला गोल्ड मेडल हमीरपुर में नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में जीता था। जबकि लॉकडाउन से पहले जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में एक गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। सीमा का आगामी लक्ष्य 2021 ओलंपिक है। जिसके लिए सीमा जी तोड़ मेहनत कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें