फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेल परिसर के खिलाड़ियों जीते 17 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुए आयोजन में युग ठाकुर ने अंडर-17, अंडर-19 ओपन वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन

अयान ने अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण, पुरुष वर्ग में रजत पदक जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते हैं। शिमला जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 13 और 14 अक्तूबर को यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

खेल परिसर कोच अभय लखनपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में युग ठाकुर ने अंडर-17, अंडर-19 ओपन वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। अयान तोमर ने अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण और पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल किया। हिमाद्री चौहान ने अंडर-11 लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। न्याशा सिंह चौहान ने अंडर-11 लड़कियों के वर्ग में रजत और अंडर-17 व अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आगमवीर जैन और पृथ्वीश नंदा ने अंडर-11 के वर्ग में कांस्य पदक जीते। पृथ्वीश ने अंडर-13 के वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया। अंशवीर ने अंडर-15 के वर्ग, उर्वशी ने महिला वर्ग, गीतांजलि ने अंडर-13 के वर्ग, नेवद्याम ने अंडर-17 वर्ग और वरन्या ने अंडर-11 वर्ग में कांस्य पदक जीते। कोच अभय लखनपाल ने कहा कि जिला स्तर पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अब यह खिलाड़ी 22 से 25 अक्तूबर तक नगरोटा बगवां में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें