फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: काटल खेल मैदान गोल्छा में खेलकूद स्पर्धा का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कबड्डी के चार मुकाबले हुए
विज्ञापन

पहला मुकाबला धागोगी और भोंट बी के बीच हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के काटल खेल मैदान में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। स्पर्धा का आयोजन हिमनंदा वेलफेयर सोसायटी गोल्छा कर रही है। पहले दिन प्रतियोगिता में कबड्डी के चार मुकाबले खेले गए।

कमेटी के सदस्य राहुल ठाकुर ने बताया कि शनिवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन समाजसेवी भरत भूषण ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार मुकाबले हुए है। इसमें पहला मुकाबला धागोगी और भोंट बी के बीच हुआ। इसमें धागोगी ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सेवन स्टार भोंट और शिमला सेवन के बीच खेला गया। इसमें सेवन स्टार भोंट ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसके बाद धागोगी और चमियाना के बीच मैच खेला गया। इसमें धागोगी ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी के अलावा रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 15 अप्रैल तक चलेगी। इसमें विजेता टीम को पुरुष वर्ग में ट्राफी के साथ 21000 और उपविजेता को 11000 रुपये ट्राफी के साथ पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। महिला वर्ग में विजेता को 7100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये ट्राफी के साथ दिए जाएंगे। इसी तरह रस्साकशी और मटका फोड़ के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें