फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 14 अप्रैल मनाया जाएगा बैसाखी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में 14 अप्रैल को बैसाखी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा इस दिन विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 13 अप्रैल को सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। प्रा तः कालीन दीवान में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष विशेष अरदास और कीर्तन होगा जिसमें रागी जत्थे गुरबाणी का गायन करेंगे। 14 अप्रैल को संप्रदाय के प्रसिद्ध गायक भाई वरिंदर सिंह कंग विशेष रूप से शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा हजूरी रागी सुखजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, अवतार सिंह सहित सिख स्त्री सत्संग सभा कीर्तन और गुरमत विचार से संगत को निहाल निहाल करेंगे। इस दौरान लंगर भी परोसा जाएगा। इसी दिन वर्ष 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें