फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: लोन चुकाने को दिए पांच लाख कर दिए खर्च, पिता ने डांटा तो घर से भाग गया बेटा

Tue, 25 Jun 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पिता की डांट के बाद घर से भागे युवक को पुलिस ने तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से ढूंढ लिया है। 18 जून को पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
लोन चुकाने को दिए पांच लाख बेटे ने कर दिए खर्च(सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिता की डांट के बाद घर से भागे युवक को पुलिस ने तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से ढूंढ लिया है। 18 जून को पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब पुलिस आंध्रप्रदेश से उसे लेकर सोलन पहुंच गई है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार गांव पनेवट डाकघर पंदोआ तहसील सुन्नी जिला शिमला ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा पुष्प कुमार करीब एक वर्ष से बजाज फाइनेंस शाखा सोलन में कार्यरत है। 16 जून को उसने 10:30 बजे अपनी पत्नी से अंतिम बार मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उन्होंने इसकी अपने स्तर पर तलाश भी की। लेकिन उसका पता न चलने के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। जिला के सभी थाना, चौकी, हिमाचल के समस्त जिलों और पड़ोसी राज्यों को गुमशुदगी का संदेश ई-मेल से भेजा गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुमशुदा पुष्प कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार को तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से पुलिस सोलन लाई है। जांच के दौरान पाया गया कि उसने पिता से पांच लाख रुपये लोन उतारने के लिए लिया था जो इसने खर्च कर दिए। इसके चलते गुस्से में वह बिना बतलाए चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें