हिमाचल में कोरोना टेस्ट में कमी आ रही है। मंडी, सोलन और ऊना जिले में पहले की अपेक्षा लोगों के कम टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना के मामलों की सही पहचान और सैंपल में कमी के चलते एक्टिव मामलों का ग्राफ गिरा है। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर में भी कमी आई है। पहले प्रदेश में जहां 1.3 फीसदी डेथ रेट था, वहीं अब इसमें .2 की कमी आई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की बात करें तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 441 है। जिला शिमला 402 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।