फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पेशल टॉय ट्रेन से करें शिमला का रोमांचक सफर, ये है पूरा शेड्यूल

Mon, 17 Apr 2017 02:43 PM IST
अर्चना जनदेव/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर एक मई से सैलानी टॉय ट्रेन में रोमांच भरा सफर कर सकेंगे। इस वर्ष टॉय ट्रेन की एडवांस बुकिंग काफी पहले शुरू हो गई है। उम्मीद है कि मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए भारी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहाड़ों का रुख करेंगे।
विज्ञापन


अगर ऐसे ही एडवांस बुकिंग होती रही तो रेलवे विभाग विशेष ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा सकता है। गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए विभाग दो विशेष टॉय ट्रेन चला सकता है। इनमें सैलानी दो माह तक रोमांचक सफर कर सकेंगे।

अतिरिक्त टिकट की तत्काल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 जुलाई के बाद पर्यटन सीजन गुजर जाता है, तब तक ये ट्रेनें जारी रहेंगी। मौजूदा समय में शिमला-कालका ट्रैक पर पांच ट्रेनें दौड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्पेशल ट्रेन का समय, भाप इंजन का भी लें मजा

समर सीजन में यूं तो सैलानी स्पेशल टॉय ट्रेन का रोमांचक सफर करते हैं, लेकिन भाप इंजन वाली ट्रेन का मजा भी लेना नहीं भूलते हैं। इस वर्ष भी रेलवे विभाग ने सैलानियों के लिए यह सुविधा रखी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भाप इंजन ट्रेन में रोमांच से भरे सफर का मजा विदेशी पर्यटक ही उठाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

स्पेशल ट्रेन का समय
स्पेशल ट्रेन सुबह 6:30 बजे कालका से चलेगी और 11:30 पर शिमला पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी। करीब 19:00 पर शिमला पहुंचेगी। तीन श्रेणियों के लिए अलग किराए का प्रावधान है। साधारण में 20 रुपये प्रति पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयर क्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये किराया निर्धारित होगा।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि एक मई से स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेनों के किराए, डिपारचर और डेस्टिनेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। रेलवे विभाग का प्रयास रहेगा कि सैलानियों को अच्छी सुविधा दी जाए। वैसे तो विभाग दो माह के लिए यह सुविधा देता है, लेकिन पर्यटकों की डिमांड पर इसे जारी रखा जा सकता है।

एक नजर में इतिहास
1903 में बिछाई गई विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलवे लाइन को लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है। प्रकृतिक सुंदरता से लबरेज ट्रैक पर 102 सुरंगें सफर को यादगार बना देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें