फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस विशेष: 12 बेटियों को गोद लेकर पढ़ाई का खर्च उठा रहे ये गुरूजी

Mon, 05 Sep 2016 03:30 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को भले ही प्रदेश सरकार ने इस साल से शुरू किया हो लेकिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) में बतौर रसायन विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्यरत नरदेव सिंह गरीब परिवारों की 12 बेटियों को कई सालों से मुफ्त शिक्षा दिला रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल जाने वाली बेटियों को गोद लेकर वह उनकी स्कूल फीस से लेकर कॉपियां-किताबें और स्कूल ड्रेस का खर्च खुद उठा रहे हैं। बाहन्वी स्कूल के इस द्रोणाचार्य का पढ़ाने का तरीका कुछ अलग है। रूटीन की कक्षाओं के अलावा सुबह स्कूल लगने से पहले और

छुट्टी के बाद भी बच्चों को रसायन विज्ञान पढ़ाते हैं। यही कारण है कि वर्ष 2016 में नरदेव सिंह ने स्कूल को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम तो दिया ही, एक छात्र 96 तो दूसरा 94 फीसदी अंक लेकर मेरिट में रहा है।
विज्ञापन

छात्रों को देते हैं निशुल्क एक्स्ट्रा कोचिंग

सुबह-शाम कक्षाएं लगाने के साथ ही नरदेव सिंह अवकाश के दिन भी छात्रों को निशुल्क एक्स्ट्रा कोचिंग देने स्कूल पहुंचते हैं। बरसात में डेढ़ माह के अवकाश के दौरान भी नरदेव सिंह रोजाना स्कूल पहुंचकर बच्चों की कक्षाएं लेते रहे हैं। शिक्षा सत्र 2015-16 में बाहन्वी स्कूल में जमा दो कक्षा में कुल 28 और जमा एक में 31 छात्र थे।

सभी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं। इस साल उन्होंने अपने खुद के बेटे को भी निजी स्कूल से हटाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी में दाखिला दिलाया है। वर्तमान में स्कूल में जमा दो के 32 और जमा एक में भी 32 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नरदेव स्कूल में

एनएसएस इकाई के प्रभारी भी हैं। सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने बाहन्वी गांव को गोद लिया है। एनएसएस के माध्यम से उन्होंने किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद एकत्रित की है। जल्द ही पांच हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कब और कहां से शुरू हुआ सेवाकाल

नरदेव सिंह जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के गांव ज्योली देवी से हैं। इनकी बतौर प्रवक्ता 14 अक्तूबर 1998 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहतलाई में नियुक्ति हुई। जनवरी 2001 में बाल स्कूल नादौन तबादला हुआ। यहां सात साल सेवाएं देने के बाद

जुलाई 2008 में भूंपल तबादला हुआ। नवंबर 2009 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी और जून 2013 में चंबा जिला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टेल्का में सेवाएं दीं। इसके बाद जुलाई 2015 से नरदेव सिंह वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाहन्वी में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें