बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन की शादी के साथ ही इस सीजन की शादियों का आगाज हो गया है। अगले तीन-चार दिन बड़ी तादाद में वैदिक रीति से शादियों का योग है। लिहाजा, इसे कैश करने को मनाली के होटल संचालकों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
हनीमून कपल को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। ये पैकेज बाकायदा पर्यटन से जुड़ी वेबसाइट्स पर फ्लैश किए जा रहे हैं। विंटर सीजन के लिए हनीमून कपल के अलावा देश-विदेश के सैलानियों के स्वागत को भी पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली तैयार है।
मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कई निजी होटलों ने हनीमून कपल के लिए तीन दिन के पैकेज के साथ चौथा डे-नाइट फ्री रखा है।