फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मनाएं नए साल का जश्न, मिल रहे हैं खास ऑफर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न के लिए हिमाचल में इस बार खास तैयारी है। न्यू ईयर ईव को यादगार बनाने के लिए शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में खास इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश पर्यटन निगम के साथ प्राइवेट होटलों में भी डीजे म्यूजिक नाइट, डाइन एंड डांस के अलावा विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। बेस्ट डांसिंग कपल के अतिरिक्त मनाली में न्यू ईयर क्वीन का चयन होगा।
विज्ञापन


डलहौजी में मिस्टर एंड मिस मणिमहेश का चयन किया जाएगा। धर्मशाला में धौलाधार क्वीन चुनी जाएगी। सैलानियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कपल और चिल्ड्रन डांस के अलावा गाला नाइट में बेस्ट डासिंग कपल चुने जाएंगे। शिमला के होटल होली डे होम और पीटरहॉफ में विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं।

डीजे म्यूजिक नाइट और डाइन एंड डांस जैसे कार्यक्रम होंगे। प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ शिमला का चयन होगा। होटल होली डे होम के जनरल मैनेजर डा. बीआर चौहान ने कहा कि सैलानियों के लिए दिल्ली से स्पेशल वोल्वो बस सेवा भी शुरू की गई है। कुफरी से लेकर फागू-ठियोग तक के निजी होटलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चलेगा जश्न, खिताब जीतने का मौका

मनाली के क्लब हाउस सहित सभी निजी होटलों में देर रात तक जश्न चलेगा। होटलों में लाइव म्यूजिक, डीजे, कॉकटेल डिनर सहित कपल डांस, लेमन डांस और न्यू ईयर क्वीन का चयन होगा। होटल व्हाइट मिडोज होली डे इन के मैनेजर संदीप शर्मा ने बताया कि डीजे और लाइव म्यूजिक का आयोजन किया जा रहा है। होटल एप्पल कंट्री के मैनेजर विवेक ने बताया कि सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

डलहौजी में कई निजी होटलों के अलावा पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश में मिस्टर, मिस मणिमहेश चुने जाएंगे। न्यू ईयर पार्टी में सिर्फ जोड़े ही आमंत्रित किए गए हैं। पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त एंट्री मिलेगी। आधा दर्जन से ज्यादा निजी होटलों में नए साल के जश्न का प्रबंध किया गया है। उधर, होटल मणिमहेश के प्रबंधक अरुणा ने बताया कि नए साल का जश्न रात 12 बजे तक चलेगा।

मैकलोडगंज और धर्मशाला भी नए साल के जश्न को सज गए हैं। अधिकतर होटलों में कपल डांस और प्रतियोगिताएं होंगी। होटल धौलाधार में धौलाधार क्वीन का चयन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी को गिफ्ट और क्राउन पहनाया जाएगा। पर्यटन निगम धर्मशाला के कार्यकारी डीजीएम अनिल महाजन ने खास तैयारी की पुष्टि की है। साथ ही मैकलोडगंज के होटलों में भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें