फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम हिमाचल दौरा: मोबाइल ऐप से लोगों की आवाजाही पर नजर रखेंगे डीसी

Sat, 22 Dec 2018 09:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के एक साल के जश्न को मनाने के लिए धर्मशाला में होने जा रही जनाधार रैली में लोगों की आवाजाही पर सभी डीसी अपनी नजर रखेंगे। उन्होंने शनिवार को शिमला में प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने सभा स्थल पर प्रस्तावित विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने विकासात्मक होर्डिंग आदि व्यवस्था का भी बारीकी के साथ जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात को सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को मनाने के लिए कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 27 दिसंबर 2018 को आयोजित किए जाने वाले समारोह
विज्ञापन


में लाभार्थियों को लाने और ले जाने तथा इनकी अन्य सुविधाओं की निगरानी के लिए शनिवार को शिमला में एक ऐप का शुभारंभ किया। मुख्य सचिव ने कहा कि ऐप में प्रत्येक लाभार्थी के आने व जाने तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी होगी और इसके

माध्यम से उनकी सुरक्षा व सुविधा भी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी। बैठक में सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने समस्त उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें