फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली के लिए बनाया स्पेशल बेड, यहां भिड़ेंगे विभिन्न देशों के फाइटर

Wed, 11 Mar 2020 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू के ढालपुर के मैदान में 11 अप्रैल को होने वाली अंतरराष्ट्रीय एमएमए फाइटिंग प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के करीब एक दर्जन फाइटर भाग लेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय फाइटर दलीप सिंह राणा उर्फ खली विशेष रूप से भाग लेंगे। आयोजन समिति ने खली के लिए स्पेशल बेड बनाया है। इस बेड को तैयार करने में 20 दिनों का समय लगा है। 

विज्ञापन


समिति के चेयरमैन नकुल खुल्लर ने बताया कि मनाली स्थित बड़ागढ़ बेड का निर्माण किया गया है। यह 10 मार्च को बनकर तैयार हो गया है। बेड की लंबाई और चौड़ाई करीब आठ फीट है। उन्होंने कहा कि खली को देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।

वे 10 अप्रैल शाम को बड़ागढ़ पहुंचेंगे। 11 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक कई फाइट होंगी। खुल्लर ने कहा कि इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियों के साथ मंत्री भी शिरकत करेंगे। करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यूएफएल के सीएमडी मास्टर भूपेश ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें