फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पार्टन मशोबरा टीम का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पार्टन मशोबरा ने जेडीबी बाडू को 33 रनों से हराया
विज्ञापन

राइजिंग स्टार जोट्टू ने फाड़ी बॉयज को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब की ओर से सुन्नी कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांचवें दिन बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें स्पार्टन मशोबरा और राइजिंग स्टार जोट्टू की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


पहला मुकाबला जेडीबी बाडू और स्पार्टन मशोबरा के बीच खेला गया। इसमें स्पार्टन मशोबरा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जेडीबी बाडू को 33 रनों से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला फाड़ी बॉयज और राइजिंग स्टार जोट्टू के बीच हुआ। राइजिंग स्टार जोट्टू ने फाड़ी बॉयज पर 67 रनों की बड़ी जीत हासिल कर अपनी धाक जमाई। तीसरा मुकाबला स्पार्टन मशोबरा और राइजिंग स्टार जोट्टू के बीच खेला गया। इस मुकाबले में स्पार्टन मशोबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार जोट्टू को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एएसआई टेक सिंह ठाकुर ने शिरकत की। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पद्मदेव ने बताया कि आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में और भी रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष विश्वास शर्मा, सचिव भिष्म हिमराल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें