फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: 29 दिन के बाद एसपी शिमला संजीव गांधी ने संभाला कार्यभार, गौरव सिंह को किया रिलीव

Tue, 24 Jun 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला शिमला के एसपी संजीव गांधी ने 29 दिनों के बाद मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के पूर्व डीजीपी डाॅ. अतुल वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जिला शिमला के एसएसपी  संजीव गांधी ने 29 दिनों के बाद मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। विमल मामले की सीबीआई को सौंपने के हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद एसपी शिमला ने पत्रकार वार्ता कर तत्कालीन पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा समेत कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। मंगलवार को संजीव गांधी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें, सरकार ने 27 मई को अनुशासनहीनता पर एसपी शिमला संजीव गांधी को छुट्टी पर भेज दिया था। तत्कालीन डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा और एसपी शिमला संजीव गांधी को अनुशासनहीनता व आपसी खींचतान पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे। एसपी शिमला का कार्यभार जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें