फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका दौरे से पहले टिकटों को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे से पहले टिकटों की बिक्री को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहले टी-ट्वेंटी मैच की टिकटें बेचने का दावा करने वाली कंपनी का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना एग्रीमेंट दो अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के टिकट बेचने का दावा करने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

कंपनी www.tickets.4pk.com पर टिकट मिलने का दावा कर रही है। एचपीसीए के सचिव विशाल मरवाह ने बताया कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित मैच के लिए अभी तक न तो टिकट ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन बेचने के लिए किसी कंपनी और वेबसाइट से एग्रीमेंट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीए ने नकारी टिकट बेचने की बात

अगर कोई कंपनी या वेबसाइट इस मैच के लिए टिकटें मुहैया करवाने का दावा करती है तो वह फर्जी है। एचपीसीए के ध्यान में मामला आने के बाद आया है कि उक्त वेबसाइट इस मैच के लिए दर्शकों को टिकटें मुहैया करवाने का दावा किया है जो कि गैर कानूनी है। इस वेबसाइट से टिकटें खरीदने वालों की टिकटें एचपीसीए की ओर से मान्य नहीं होगी।

एचपीसीए ने इस वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। गौरतलब है कि आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरा टी ट्वेंटी मैचों की श्रृखंला के साथ शुरू होगा। इसका पहला मैच धर्मशाला क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है। इसी मैदान पर टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के भी कुछ मैच खेले जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें