फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की सोनिका वशिष्ठ बनीं मिस हिमाचल

Sun, 20 Dec 2020 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना जिला मुख्यालय के चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली सोनिका वशिष्ठ ने फिटनेस मॉडलिंग में मिस हिमाचल का खिताब अपने नाम किया है। महज एक वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में कदम रखने वाली सोनिका ने बेहद कम समय में यह मुकाम हासिल किया है। सोनिका के पति नीतीश वशिष्ठ भी बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमा चुके हैं।

विज्ञापन


पति की उपलब्धि से ही प्रेरित होकर सोनिका ने इस क्षेत्र में कदम रखा और उन्हीं के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम से महज एक वर्ष के भीतर यह मुकाम हासिल कर लिया। सोलन में हुई प्रतियोगिता में सोनिका वशिष्ठ मिस हिमाचल इन फिटनेस मॉडलिंग चुनी गई। सोनिका वशिष्ठ ने कहा कि परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। महज एक वर्ष पूर्व तक उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखने बारे सोचा भी नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें