फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया बोली, हार का गम भुलाओ कांग्रेस जिताओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार झेलने के बाद कांग्रेस का रिवाइवल प्लान सामने आया है। लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार झेलने के बाद कांग्रेस का रिवाइवल प्लान सामने आया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को भेजी चिट्ठी में कहा है कि चुनावी हार का गम भुलाकर पार्टी खुद को नए सिरे से खड़ा करें।
विज्ञापन


ये काम कैसे होगा, इस बारे में मुख्यतया 4 हिदायतें भी दी गई हैं। इन पर चिंतन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिमला में 3 दिन की वर्कशाप आयोजित कर रही है।

इसमें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी विशेष रूप से शामिल होंगे। संभवतया 6 फरवरी से ये वर्कशाप शुरू होगी। इसमें हार के कारणों के साथ साथ भावी रणनीति भी तैयार की जाएगी।

तैयार करो 150 नेताओं की फौज

सोनिया गांधी ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस 150 नेताओं की पहली पंक्ति तैयार करे, जो संगठन में हर भूमिका निभाने की क्षमता रखते हों और पार्टी की विचाराधारा से पूरी तरह वाकिफ हों।

दूसरा ऐसे लोगों को ही पार्टी आगे बढ़ाए, जिनकी निष्ठा पर कोई सवाल न हो। यानी जो कभी पार्टी को छोड़ चुके हों, उन्हें आगे न किया जाए। तीसरा पार्टी में संगठनात्मक सुधार के लिए पीसीसी सुझाव भेजे।

चौथा चिंतन में राजनीतिक लोगों के अलावा आम आदमी को भी साथ जोड़ा जाए। इससे लोगों की कांग्रेस में आस्‍था वापस लौटेगी और पार्टी के एक बार फिर उठ खड़ी हो सकेगी।

सीएम भी लेंगे हिस्सा

इसलिए पार्टी तीन दिन की वर्कशाप में कांग्रेस नेताओं के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं, रिटायर कर्मचारी या अफसरों, पेंशनर, वकील और शिक्षक आदि सभी वर्गों से प्रतिभागी शामिल कर रही है। वर्कशाप का विषय होगा - कांग्रेस की विचारधारा एवं सम्मान: चुनौतियां एवं समाधान। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 1 से 5 फरवरी तक दिल्ली चुनाव प्रचार के बाद इसी वर्कशाप में आएंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू का कहना है कि सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को ये कार्ययोजना भेजी है। शिमला में होने वाले चिंतन में हम तीन दिन 150 वक्ता शामिल करेंगे। हर वक्ता को 10 मिनट बोलना होगा। उम्मीद है कि इस कोशिश से सामने आने वाले नए चेहरे पार्टी को नया जोश देंगे।

हिमाचल में बनेंगे कांग्रेस के 15 नए ब्लॉक

चार संगठनात्मक जिलों के गठन के बाद अब हिमाचल में कांग्रेस के 15 नए ब्लॉक बनेंगे। पांगी, टौणी देवी, कल्पा, निचार, पूह, काजा, उदयपुर, कंडाघाट, चिड़गांव, स्वारघाट, जुखाला, कुपवी, नेरवा और कफोटा, परवाणू में नई ब्लॉक इकाइयों के गठन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को यह प्रस्ताव रखा, जिसका पार्टी पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि यह प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राजीव भवन शिमला में राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी राजा राम पाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सह प्रभारी ने भी की जिले बनाने की तारीफ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी हिमाचल कांग्रेस राजा राम पाल ने कहा कि प्रदेश में नए संगठनात्मक जिलों का गठन और नई ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों का सृजन करना संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रदेशाध्यक्ष का सराहनीय प्रयास है। कहा कि सदस्यता चाहे कम हो, मगर सही तरीके से होनी चाहिए और नए लोगों के साथ-साथ पार्टी के प्रति वफादार एवं कर्मठ लोगों को सदस्या बनाया जाए।

मंत्री, विधायक सदस्यता अभियान को ब्लॉकों में जाएंगे
सुक्खू ने कहा फरवरी सप्ताह में कांग्रेस पार्टी तीन दिवसीय अधिवेशन करने जा रही है। प्राप्त सुझावों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा, जिन्हें आने वाले एआईसीसी के अधिवेशन में चर्चा के लिए रखा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए प्रदेश के मंत्री, विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉकों में जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें