फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल आएंगी सोनिया गांधी, इंजीनियरिंग कॉलेज का करेंगी उद्घाटन

Sat, 09 Apr 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते परिवहन मंत्री जीएस बाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 से 30 अप्रैल के बीच परिवहन मंत्री जीएस बाली के हलके में राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन मस्सल (नगरोटा बगवां) का उद्घाटन करेंगी। सोनिया के दौरे की निश्चित तिथि अभी तय नहीं की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सोनिया रैली को भी संबोधित करेंगी। बाली ने कहा कि रैली में 40 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, सचिव रामपाल और पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के भवन का उद्घाटन करने के लिए कुछ अरसा पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को परिवार सहित आने का न्योता दिया था।

कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी आ सकते हैं। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान जीएस बाली ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे का खुलासा किया। कहा कि 125 करोड़ रुपये से कॉलेज भवन के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। इसी सत्र से नवनिर्मित भवन में इंजीनियरिंग कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


उद्घाटन के साथ सोनिया गांधी परिसर में स्थापित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगी। अभी कार्यक्रम की तिथि फाइनल नहीं हुई है, लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में आने की सोनिया ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

एक हजार मोटरसाइकिल चलेंगे काफिले में

धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते परिवहन मंत्री जीएस बाली। - फोटो : अमर उजाला
सोनिया गांधी के स्वागत को गगल हवाई अड्डे से नगरोटा बगवां तक 151 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। हवाई अड्डे से राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को एक हजार मोटरसाइकल सभा स्थल तक ले जाएंगे।

मंत्रियों-विधायकों के वेतन का फैसला लेती है कमेटी- बाली ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों के वेतन बढ़ोतरी के संबंध में कमेटी फैसला लेती है। वर्तमान में भी मंत्रियों और विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का फैसला कमेटी ने लिया है।

कहा कि सीयू जहां भी बने, पर वह कांगड़ा जिले में बननी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि देहरा में सीयू की स्थापना के बाद उसे अलग जिला बना दिया जाए।

डिप्टी सीएम बनने की इच्छा नहीं- डिप्टी सीएम बनने के प्रश्न पर बाली ने कहा कि उनकी इस पद को लेकर कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ जनता की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं। उनके लिए सबसे बड़ा पद उनकी जनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें