फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में किया स्वागत

Fri, 12 May 2023 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चंडीगढ़ से सोनिया गांधी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला आईं। सोनिया गांधी अनाडेल मैदान से सीधे छरावड़ा के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। नई दिल्ली से हवाई यात्रा कर सोनिया गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। चंडीगढ़ से सोनिया गांधी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला आईं।

विज्ञापन


सोनिया गांधी अनाडेल मैदान से सीधे छरावड़ा के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर पर पहुंची थीं। एक-दो दिन के भीतर राहुल गांधी के भी शिमला आने की संभावना है। उधर, शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सोनिया और प्रियंका गांधी शिमला से नजर रखेंगी। हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी सोनिया गांधी शिमला आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें