फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ शिमला से वापस नई दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी

Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को नई दिल्ली रवाना हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को नई दिल्ली रवाना हो गईं। बुधवार को सवेरे पहले तो वे छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने गईं। इस बीच, यहां एसपीजी का भी कड़ा सुरक्षा घेरा रहा।
विज्ञापन


तीन दिन के शिमला दौरे के बाद वे बुधवार दोपहर को वापस सड़क से चंडीगढ़ गईं। वहां से हवाई मार्ग से नई दिल्ली लौट गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के छराबड़ा में अपना मकान बना रही हैं। गैर हिमाचली होने के नाते उन्होंने पिछली सरकारों से यहां समय-समय पर जमीनें खरीदने की मंजूरियां ली हैं।

वर्तमान में उन्होंने यहां दो मंजिल के मकान का ढांचा भी खड़ा कर दिया है। इसके इर्द-गिर्द उन्होंने सेब, चेरी आदि फलों के पौधे रोपे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी सोनिया गांधी के साथ इस निर्माणाधीन मकान पर आ चुकी हैं। प्रियंका वाड्रा कुछ साल पहले यहां निर्माणाधीन मकान की दो मंजिलों को गिरा भी चुकी हैं।
विज्ञापन


उस समय दो मंजिला मकान का ढांचा उनकी पसंद का नहीं बनाया गया था। मकान के मौजूदा ढांचे से वे बहुत खुश बताई जा रही हैं। बताते हैं कि प्रियंका इस मकान को आश्विन नवरात्रों यानी अक्तूबर से पहले तैयार करना चाह रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें