फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिकता: जयराम

Wed, 22 Jan 2020 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकार जन शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है। जनता की शिकायतों के समाधान में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने जनमंच शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून, 2018 को प्रथम जनमंच हुआ था। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 181 जनमंच कार्यक्रम करवाए जा चुके हैं। जनमंच में अभी तक 44,800 शिकायतें व मांग पत्र मिले हैं। इनमें लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर आम जनता को राहत दी गई है। इस कार्य की समीक्षा वह स्वयं कर रहे हैं।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि पिछले वर्ष 16 सितंबर को जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को सरकार ने आधुनिक तकनीक युक्त मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 भी शुरू की है। शिकायतकर्ता 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसका समाधान निर्धारित समय पर किया जाता है। हेल्पलाइन पर अभी तक प्रदेश के विभिन्न भागों से 208818 कॉल प्राप्त हो चुकी हैं। अब तक प्राप्त 208818 कॉल में से 50706 विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें हैं। इनमें 43545 समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। बाकी 7161 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें