फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंगनाला: बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटक-स्थानीय वाहन, पुलिस ने सुरक्षित मनाली पहुंचाए

Fri, 17 Dec 2021 11:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , कुल्लू

सार

मौसम खराब रहने और प्रशासन की मनाही के बावजूद शुक्रवार को 270 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे जो वापस मनाली आते वक्त सोलंगनाला में फंस गए। हालांकि सोलंगनाला में इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही पुलिस की क्यूआरटी तैनात की है। 
विज्ञापन
बर्फबारी में फंसे पर्यटक वाहन सुरक्षित मनाली पहुंचाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैर सपाटे के लिए हिमाचल प्रदेश के  सोलंगनाला और अटल टनल गए सैकड़ों पर्यटक वाहन बर्फबारी में फंस गए। सड़क पर जमी बर्फ और आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच पुलिस ने 500 पर्यटक व स्थानीय वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। मौसम खराब रहने और प्रशासन की मनाही के बावजूद शुक्रवार को 270 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे जो वापस मनाली आते वक्त सोलंगनाला में फंस गए। हालांकि सोलंगनाला में इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही पुलिस की क्यूआरटी तैनात की है।

विज्ञापन


जिस कारण बर्फबारी में फंसे पर्यटक वाहनों को निकालने में आसानी हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि रात आठ बजे तक 500 वाहनों को सुरक्षित पुलिस की मदद से मनाली भेजा गया है। उन्होंने कहा  कि शाम के समय हुई अचानक बर्फबारी में ये वाहन सोलंगनाला में फंस गए थे। इसमें पर्यटकों के साथ स्थानीय वाहन भी शामिल थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें