फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला, सोलन बनेगा हिमाचल का तीसरा नगर निगम

Wed, 20 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सोलन शहर
विज्ञापन
धर्मशाला के बाद अब सोलन शहर को सूबे का तीसरा नगर निगम बनाने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश सरकार इसके लिए सैद्धांतिक तौर पर तैयार हो गई है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शहरी विकास महकमे ने जिला प्रशासन को नगर परिषद सोलन क्षेत्र को नगर निगम बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में शिमला के बाद धर्मशाला को हाल ही में दूसरा नगर निगम बनाया गया है। धर्मशाला को नगर निगम बनाते समय सोलन, मंडी, पालमपुर जैसे कई अन्य शहरों को भी नगर निगम बनाने की मांग उठी थी। सोलन की आबादी और भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर इसे नगर निगम बनाने पर सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

सोलन को नगर निगम बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। प्रदेश में दूसरा नगर निगम बनाते समय भी सोलन अन्य शहरों की अपेक्षा रेस में काफी आगे था। मंत्री, विधायकों से लेकर शहरी निकाय के जन प्रतिनिधियों ने भी सोलन को नगर निगम बनाने का मामला उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने शुरू की तैयारियां, मिलेंगी कई सुविधाएं

सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री
अब सरकार सोलन शहर के प्रति गंभीरता दिखा रही है। सरकार का तर्क है कि सोलन शहर पहले से ही काफी विकसित है। यहां नगर निगम बनता है तो मूलभूत सुविधाएं जुटाने में ज्यादा खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। सोलन फोरलेन से जुड़ रहा है। चंडीगढ़ से सोलन की दूरी कम होगी। एयर कनेक्टिविटी के अलावा रेल सुविधा भी है। सोलन में औद्योगिक क्षेत्र भी है।

सोलन शहर को नगर निगम बनाने के लिए सरकार सैद्धांतिक तौर पर सहमत है। इसके लिए उपायुक्त सोलन से प्रस्ताव मांगा गया है। विभाग के स्तर पर भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री

प्रदेश सरकार की ओर से सोलन को नगर निगम बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। शीघ्र ही प्रदेश सरकार को विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।- राकेश कंवर, उपायुक्त सोलन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें