फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन क्षेत्रों के लिए शिमला से चलेंगी सस्ती बसें

Mon, 26 Jan 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से शोघी और सोलन के लिए भी जल्द ही एचआरटीसी की स्टैंडर्ड बस सेवा शुरू हो जाएगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने शिमला-सोलन रूट पर चल रही स्पेशल बस सर्विस को स्टैंडर्ड बस सेवा से जोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


शिमला और शोघी के बीच भी नियमित अंतराल पर लो फ्लोर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। जेएनएनयूआरएम-2 के तहत एचआरटीसी को बसों की अगली खेप मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

एचआरटीसी प्रबंधन ने आईएसबीटी-ढली रूट पर भी दो और स्टैंडर्ड बसें चलाने का फैसला लिया है। मार्च में स्कूल खुलने के बाद बाईपास रोड पर दो और बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


एचआरटीसी की ओर से चलाई जाने वाली सभी बसें फिक्स किराये पर चलेंगी और इन बसों में यात्रियों से सामान्य बसों के मुकाबले कम किराया वसूला जाएगा।

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी का कहना है कि परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार आईएसबीटी-ढली रूट पर चार स्टैंडर्ड बसें चलाई जानी हैं, दो बसें शुरू कर दी गई हैं और दो बसें स्कूल खुलने के बाद शुरू होंगी।

बसों की अगली खेप मिलते ही शिमला से शोघी और सोलन रूट पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले भी शिमला सिटी और अन्य इलाकों में सस्ती बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों में सामान्य बसों के मुकाबले किराया भी काफी कम है।

एचआरटीसी प्रबंधन ने शिमला-घणाहट्टी रूट पर भी स्टैंडर्ड बस चलाने का फैसला लिया है, लेकिन बस चलाने से पहले रूट पर ट्रायल होगा।

चक्कर के आसपास बस के जाम में फंसने की आशंका को देखते हुए ट्रायल करने का फैसला लिया गया है। ट्रायल सफल रहने पर ही घणाहट्टी को स्टैंडर्ड बस सेवा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें