फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किशनपुरा में प्रवासी महिला से दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार

Thu, 09 Mar 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।
विज्ञापन
पुलिस थाना बद्दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनपुरा में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपना फोन चार्ज करने के लिए साथ लगती झुग्गी में गई थी तो वहां पहले से दो लोग बैठे थे।

विज्ञापन


जैसे ही वह झुग्गी में पहुंची तो उन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो उसके परिजन उसे देखने के लिए साथ लगती झुग्गी में गए। उन्होंने महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। परिजनों को देखकर यह दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें