फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुकान में देवी-देवताओं के देख रहे थे आपत्तिजनक फोटो, लोगों ने विशेष समुदाय के दो युवकों को पीटा

Tue, 07 May 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी के भुड्ड में देवी-देवताओं के सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो देखने पर लोगों ने सैलून चलाने वाले विशेष समुदाय के दो युवकों को पीट दिया। पुलिस ने युवकों का फोन कब्जे में लेने के बाद उनके खिलाफ 295 ए व 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सोलन के बद्दी के भुड्ड में देवी-देवताओं के सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो देखने पर लोगों ने सैलून चलाने वाले विशेष समुदाय के दो युवकों को पीट दिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कमल नयन ने बताया कि वह सैलून में गया था। वहां दुकान में काम करने वाले दो युवक फोन पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो देख रहे थे। जैसे ही उसने इस बारे में औरों को बताया तो वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


युवकों के फोन में किसी ग्रुप से ये फोटो आई। यह ग्रुप किसी लड़की के नाम से बना है। इसमें 300 विशेष समुदाय के लोग फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने युवकों का फोन कब्जे में लेने के बाद उनके खिलाफ 295 ए व 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में है- अशोक वर्मा, एएसपी बद्दी
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें