फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैगपाइप की धुनों पर नाचते-गाते नामांकन करने पहुंचे बसपा के उम्मीदवार

Tue, 07 May 2024 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 31 वर्षीय उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट ढोल की थाप और बैगपाइप की धुनों पर समर्थक नाचते-गाते नामाकंन करने पहुंचे।
विज्ञापन
ढोल की थाप और बैगपाइप की धुनों पर नाचते हुए बसपा के समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला संसदीय सीट से नामांकन के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 31 वर्षीय उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट गर्मजोशी के साथ नामांकन करने पहुंचे। उम्मीदवार के समर्थन में कार्यकर्ता शेर-ऐ-पंजाब से लोअर बाजार होते उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान ढोल की थाप और बैगपाइप की धुनों पर समर्थक नाचते-गाते चले। उम्मीदवार के समर्थकों का यह अंदाज देखकर उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव लोकतंत्र का महान पर्व है और इसमें शिरकत करने के लिए वह खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने अनिल कुमार को चुनाव संबंधित शपथ भी दिलाई। रिटर्निंग अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि उनके नामांकन की जांच 15 मई को होगी। इससे पहले बसपा उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य उद्देश्य सर्व कल्याण करना है। समाज के हर वर्ग का उत्थान कर ऊंचाई तक ले जाना है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार किशोर ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें